फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action taken under the Gangster Act against the notorious Kanhaiya Ram gang.

Ballia News: कुख्यात कन्हैया राम गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Action taken under the Gangster Act against the notorious Kanhaiya Ram gang.
इंदरपुर (बलिया) । मंदिरों और घरों में चोरी के आरोप में कन्हैया राम गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट अनुमोदित होने के बाद नगरा थाने में यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि चरउवा, भीमपुरा निवासी कन्हैया राम (50) गिरोह का सरगना है। उसके साथ उमेश कुमार राजभर (45), बबलू राम (31), बलवंत कुमार (32), जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू (37), संजय राम उर्फ डॉक्टर (45), अवधेश वर्मा (48) तथा चंदन राम (34) को भी नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह संगठित तरीके से घरों और मंदिरों में चोरी व नकबजनी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता था। गिरोह का इतना आतंक था कि स्थानीय लोग इनके खिलाफ गवाही देने से भी डरते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच मलप हरसेनपुर स्थित एक घर तथा सुपापाली और छाता सेमरी के मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन मामलों में मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक रजनीश कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed