फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action on CDPO of Seer and Chilkahar for not improving progress

Ballia News: प्रगति में सुधार नहीं होने पर सीयर व चिलकहर के सीडीपीओ पर कार्रवाई

Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action on CDPO of Seer and Chilkahar for not improving progress
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण मिशन की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मिशन के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में खराब प्रगति के बाद चेतावनी के बावजूद कोई सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए चिलकहर और सीयर के सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सत्यापन प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रेवती व सोहांव ब्लॉक की भी प्रगति में सुधार लाने की चेतावनी दी। मिशन संभव अभियान की समीक्षा के दौरान कहा कि पोषण ट्रैकर पोर्टल पर बच्चों की फीडिंग जिम्मेदारी के साथ हो। सीडीपीओ अपने अपने क्षेत्र में पोर्टल से केंद्रवार सूची निकालकर सत्यापन कर लें। सचेत किया कि रैंडमली किसी केंद्र के सत्यापन में कमी मिल गई तो संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोषण मिशन से जुड़े कार्य पूरी पारदर्शी ढंग से हो। सीडीपीओ लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों पर भ्रमण कर मॉनिटरिंग करें, क्योंकि कहीं भी खराब स्थिति मिलने पर संबंधित सीडीपीओ की जवाबदेही तय होगी। अनुपूरक पोषाहार वितरण में परियोजनावार स्थिति की जानकारी ली। नगरा ब्लॉक के केंद्रों पर हुए वितरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश डीपीओ को दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीपीओ केएम पांडेय सहित पोषण मिशन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed