फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Achievements of the government counted in Sneh Milan ceremony

Ballia News: स्नेह मिलन समारोह में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Achievements of the government counted in Sneh Milan ceremony
नवानगर। क्षेत्र के ग्रामसभा कोथ स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भाजपा की ओर से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जन समर्थन से दोबारा सत्तासीन हुई भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, शोषितों व वंचितों को उनका हक दिलाने का काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में इसका घोर अभाव था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश दंगा फसाद के दलदल में फंसा था। आज दंगाई मांद में घुसे हैं। कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि जगह जगह मेले और उत्सव का आयोजन हो रहा है। सिकंदरपुर से विधायक न होने का दर्द बयां करते हुए कहा कि उचित प्रतिनिधित्व के अभाव में ही क्षेत्र का विकास पिछड़ता जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध गुलाब जल व केवड़ा जल का उत्पादन दम तोड़ने के कगार पर है।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि राजधारी सिंह ने योगी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। अध्यक्षता गिरिजा शंकर आचार्य और संचालन दीनबंधु राजभर ने किया। एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। सभी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। उत्तम शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास जारी है। भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर की ओर से ओपी राजभर पर की गई अभद्र टिप्पणी पर मंत्री बयान देने से बचते नजर आए। कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हमें अनुशासन में ही रहकर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed