फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused teacher suspended in businessman's suicide case

Ballia News: कारोबारी आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक सस्पेंड

Sat, 04 Mar 2023 06:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 04 Mar 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Accused teacher suspended in businessman's suicide case
असलहा व्यापारी आत्महत्या के मामले में थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
बलिया। असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता आत्महत्या मामले में आरोपी और जेल में निरुद्ध सूदखोर शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह मिंटू को बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक अपने पैतृक गांव दुबहर स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात था। बीएसए ने शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी एके झा की रिपोर्ट के आधार पर की है। इसके पूर्व मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद बीएसए ने आरोप शिक्षक का वेतन भुगतान बाधित कर दिया था।

बीते माह एक फरवरी को मालगोदाम रोड स्थित असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता ने दिन में करीब एक बजे फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली थी। फेसबुक लाइव के दौरान उसने आरोप लगाया था कि जिले के सूदखोरों ने रकम वापस लेने के बावजूद दबाव डालकर उसका घर की रिजस्ट्री करा ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अखिलेश सिंह मिंटू समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था और कुछ दिन बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक अखिलेश सिंह मिंटू ने भी मृत असलहा कारोबारी नंदलाल गुप्ता को सूद पर पैसा दिया था और मय ब्याज वापस करने का दबाव बना रहा था। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो बीते वर्ष ही आरोपी शिक्षक को उत्कृष्ट शिक्षक के सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed