फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of shooting a drug dealer arrested in encounter

Ballia News: दवा कारोबारी को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting a drug dealer arrested in encounter
बलिया। दवा कारोबारी गोलीकांड में आरोपी व 25 हजार के इनामी रोहित वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस पर पूर्व में नरही, फेफना, हल्दी सहित कई थानों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

शहर के एससी कॉलेज चौराहा पर रात 12 बजे कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध काले रंग की मोटर साइकिल चालक को रुकने का इशारा किया। परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके तेजी से एससी कॉलेज चौराहे से दाहिने मुड़ कर काजीपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर भागने लगा। जवानों ने रुकने की चेतावनी दिया लेकिन मोटर साइकिल चालक रुकने की जगह तेज गति से भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने शंका होने उसका पीछा और उसे घेरने का प्रयास किया गया, संदिग्ध मोटर साइकिल सवार अपने को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह रोहित वर्मा उर्फ सरल निवासी देवरिया कला है। 21 मई की सुबह दवा व्यापारी अरुण गुप्ता को उसने ही अवैध असलहे से गोली मारी थी। जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। इसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी रोहित शाम को रेलवे स्टेशन से मोटर साइकिल चोरी कर बिहार निकलने की फिराक में था। वाहन चेकिंग के दौरान रूकने की जगह पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान पुलिस टीम के आत्मरक्षा में चलाई गोली से उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed