फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of returning the money, he blew Rs 11.5 thousand from the account

पैसा लौटाने का झांसा देकर खाते से उड़ा दिए साढ़े 11 हजार रुपये

Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of returning the money, he blew Rs 11.5 thousand from the account
बलिया। ऑनलाइन शॉपिंग में जमकर धांधली हो रही है। ऐसा ही मामला सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गांव में गुरुवार को सामने आया। गांव के युवक ने एक फैैैक्टरी से ऑनलाइन चार शर्ट का आर्डर दिया लेकिन कंपनी ने एक ही शर्ट भेजा। पीड़ित ने डिलीवरी मैन के माध्यम से कंपनी के नंबर पर बात की तो उसने पैसा वापस करने के लिए खाता नंबर मांगा। इसके बाद पीड़ित के खाते से 11437 रुपये गायब कर दिया। पीड़ित ने सहतवार थाना और पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बलेउर गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने एसपी दिए पत्र में कहा है कि 11 जून को एक फैक्ट्री के शाखा सहतवार के डिलीवरी देने वाले हरेंद्र कुमार गुप्ता ने फोन करके बताया गया कि आपके द्वारा आर्डर किया शर्ट मेरे पास उपलब्ध हैं। इसके बाद मैं शाखा पर आर्डर लेने के लिए पहुंचा और पैकिंग खोलकर देखा तो उसमें चार की जगह मात्र एक शर्ट थी। शिकायत करने पर डिलीवरी मैन ने कहा कि आप नेट खोलकर फैक्ट्री के नंबर पर शिकायत करें। इसके बाद इंटरनेट से मिले नंबर पर डायल करके पूरी बात बताई तो बताया गया कि मेरी कंपनी द्वारा पांच मिनट में फोन जाएगा। पांच मिनट बाद कंपनी से फोन आया कि गलती से डिलिवरी हो गई है। आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। उसने मेरा बैंक का खाता संख्या पूछा। खाता संख्या व मोबाइल नंबर बताते ही उसके खाते से 11437 धोखाधड़ी करके उसने गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed