फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of extorting money to make a decision in favor

फैसला पक्ष में करने के लिए धन उगाही का आरोप

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of extorting money to make a decision in favor
बेल्थरारोड। बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के एक अधिकारी के किसान से पक्ष में फैसला करने के लिए एक लाख 10 हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खूंटा गांव निवासी जगदीश जमीन का मुकदमा वर्ष 1997 में जीत गए थे। गांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2020-21 में उस जमीन पर विपक्षी मकान बनवाने लगे तो जगदीश ने सीओ चकबंदी के यहां फिर से मुकदमा दायर किया। चकबंदी विभाग के एक अधिकारी ने जगदीश को अपने आवास पर बुलाकर कहा कि विपक्षी चार लाख रुपये दे रहे हैं, तुम एक लाख 10 हजार रुपये दे दो। तुम्हारे पक्ष में फैसला हो जाएगा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसने 10 हजार रुपये फोन पे के जरिए भेजा। अब एक लाख रुपया के लिए अधिकारी ने धमकी दी है। पीड़ित किसान का कहना है कि पीड़ित ने पत्र और वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed