Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of exploiting women by making obscene videos in the name of teaching tuition, arrested

Ballia: ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में बनाता था अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता था ये गंदा काम और फिर...

Tue, 04 Jul 2023 05:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Jul 2023 05:58 PM IST
सार

सदर कोतवाली के विजयीपुर निवासी मनीष पांडेय ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इसके खिलाफ एक स्थानीय महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि मेरी लड़की को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नहाते समय वीडियो बनाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

विज्ञापन
Accused of exploiting women by making obscene videos in the name of teaching tuition, arrested
अश्लील वीडियो

विस्तार

ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में घर की महिलाओं व नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल की धमकी देने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता महिला व एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को सहित अन्य धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी युवक के मोबाइल में दर्जनों महिलाओं व नाबालिग लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो मिला है। इस घटना के बाद खलबली मची है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: चार मामलों में वीसी से हुई रमाकांत यादव की पेशी, एक में छह, तो तीन में 14 जुलाई की मिली तारीख
विज्ञापन

सदर कोतवाली के विजयीपुर निवासी मनीष पांडेय ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। इसके खिलाफ एक स्थानीय महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि मेरी लड़की को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नहाते समय वीडियो बनाकर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। वीडियो घर वालों को वायरल करने की धमकी देकर एटीएम से 15 लाख रुपया जबरदस्ती निकाल लिए। उसी पैसे से दो-तीन गाड़ी खरीद ली। गाड़ी की किस्त जमा करने के नाम पर हर माह 15 हजार की मांग करने लगा। न देने पर मारपीट व वायरल की धमकी देकर शोषण करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने कोतवाली में मनीष के खिलाफ शिकायत दी। पूरी कहानी पुलिस अधिकारियों को बता दी। इसे सुन वह हक्के बक्के रह गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मनीष को माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मिले मोबाइल की जांच के दौरान दर्जनों महिलाओं व किशोरी का अश्लील वीडियो व फोटो मिला। कड़ाई से पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने के दौरान घर की महिलाओं के नहाते व कपड़ा बदलते चोरी छिपे वीडियो बनाकर उनके साथ शरिरीक शोषण कर उसका वीडियो बना पैसा वसूलता था। कोतवाल प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित एक महिला व नाबालिग किशोरी की शिकायत पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed