फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Ramakant Yadav produced before VC in four cases, six in one, and date of July 14 in three

Azamgarh: चार मामलों में वीसी से हुई रमाकांत यादव की पेशी, एक में छह, तो तीन में 14 जुलाई की मिली तारीख

Tue, 04 Jul 2023 05:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Jul 2023 05:37 PM IST
सार

Azamgarh News: एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में रमाकांत यादव कुल तीन मामलों में वीसी के माध्यम से पेश हुए। जिसमें 1989 में अंबारी बाजार में हुए फायरिंग के मामले के अलावा फूलपुर व अहरौला में हुए जहरीली शराब का मामला शामिल था। 

विज्ञापन
Azamgarh: Ramakant Yadav produced before VC in four cases, six in one, and date of July 14 in three
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मंगलवार को चार अलग-अलग मामलों में कोर्ट में पेशी हुई। चारों मामलों में बाहुबली रमाकांत यादव की फतेहगढ़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। एक मामले में छह तो तीन अन्य में 14 जुलाई की अगली तारीख नियत की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में CM Yogi: बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे धाम, करेंगे दर्शन-पूजन
विज्ञापन

एमपीएमएल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में रमाकांत यादव कुल तीन मामलों में वीसी के माध्यम से पेश हुए। जिसमें 1989 में अंबारी बाजार में हुए फायरिंग के मामले के अलावा फूलपुर व अहरौला में हुए जहरीली शराब का मामला शामिल था। इन तीनों मामलों में बाहुबली को अब 14 जुलाई की तारीख नियत की गई है। वहीं एक अन्य मामला एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में था। यह मामला पवई थाना क्षेत्र में हुए शांतिभंग का है। जिसमें रमाकांत यादव भी नामजद है। इस मामले में न्यायाधीश ने छह जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए निर्धारित किया है। बाहुबली के अधिवक्ता स्वामीनाथ ने बताया कि पूर्व की तारीख पर जेल में रमाकांत यादव को अनुमन्य सुविधाए न मिलने का पत्र न्यायाधीश को दिया गया था। जिस पर न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने मौखिक रूप से फतेहगढ़ जेल प्रशासन को सभी अनुमन्य सुविधाएं दिए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed