फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of dowry harassment and killing unborn child, case registered against five including husband

Ballia News: दहेज उत्पीड़न व गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने का आरोप, पति सहित पांच पर केस दर्ज

Sun, 24 Sep 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of dowry harassment and killing unborn child, case registered against five including husband
बलिया। सदर कोतवाली के प्रोफेसर कालोनी निवासी माधुरी यादव ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व गर्भ में पल रहे बेटे को मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कानपुर निवासी पति दीपक चौधरी, सास राजकुमारी चौधरी, जेठ अनिल चौधरी, जेठानी अनुपमा चौधरी व ननद रेनु चौधरी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल वालों पर स्त्री धन हड़पने व डरा-धमका कर पति दीपक की दूसरी शादी कराने का आरोप लगाया। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया की 20 अप्रैल 2022 को रामपुर फेज-1 मकान नं 5, श्याम नगर कानपुर निवासी दीपक चौधरी के साथ शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद बिना किसी कारणवश सास, जेठानी व ननद ताना देना व गाली-गुप्ता लगातार करने लगी। पति दीपक चौधरी ने फ्लैट खरीदने के लिए मायके से 15 लाख रुपया मांगने लगे।
विज्ञापन

इस बीच मै दो माह की गर्भवती हो गई। 19 फरवरी 1023 को पति व अन्य सदस्यों द्वारा पिटाई करने पर पुलिस को सूचना दे दी। 15 मार्च 2023 को अपने मायके चली आयी। पिटाई के कारण मेरी तबियत काफी खराब हो गयी, डाक्टर को दिखाया गया तो पेट का दो माह का बच्चा खराब हो गया था। कुछ दिन बाद 12 अगस्त को पति व जेठ ने मामला शांत की बात कह कर मुझे हवाई जहाज से लखनऊ से बंगलौर भेज दिया। वहां पहुंचने के बाद भी प्रताड़ित करने लगे, पुलिस को सूचना देने की धमकी देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed