फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of culpable homicide sent to jail

Ballia News: जेल भेजे गए गैर इरादतन हत्या के आरोपी

Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of culpable homicide sent to jail
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चकखान में वसूली को लेकर बरातियों पर हमले में सहबाले की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों और एक नाबालिग का चालान कर दिया है। गांव में अभी तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ तय थी। तय समय के अनुसार बरात मुजही से चकखान पहुंची थी। लड़की पक्ष के लोग द्वारपूजा के बाद बरातियों की आवभगत में थे। रात करीब 12 बजे के लगभग गांव के ही अराजकतत्वों ने बरात में आए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया था। इस दौरान रसड़ा थाना क्षेत्र के अठिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र जितेंद्र राजभर जो रिश्ते में दूल्हे के बुआ का लड़का था और सहबाला बनकर आया था की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मरने वाले किशोर के चाचा मोहित राजभर की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दीपक राजभर, बबलू राजभर, चंदन राजभर और एक बाल अपचारी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed