{"_id":"69a485b3de0537d8ce0c63f7","slug":"accused-of-breaking-the-lock-of-the-trunk-and-stealing-jewellery-ballia-news-c-190-1-bal1001-158846-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संदूक का ताला तोड़ आभूषण चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संदूक का ताला तोड़ आभूषण चुराने का आरोप
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव निवासी अमित यादव के घर से चोर संदूक का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। अमित यादव ने गांव के ही तीन युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तिवारी बरहटा निवासी अमित यादव ने पुलिस को बताया कि उसके घर में बीते 25 फरवरी की रात चोर पीछे के रास्ते से प्रवेश कर गए। आरोप है कि चोरों ने अमित की माता के कमरे में रखे बड़े संदूक को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात समेट लिए। घटना का पता घरवालों को सुबह नींद खुलने के बाद हुई। शिकायकर्ता अमित यादव का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी के दीपक यादव, विकास यादव निवासी बरहटा और रोहित यादव निवासी दवनी का उसके भाई कृष्णा के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि रंजिश के चलते ही उक्त लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद