फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of assault for resisting attempt to steal buffalo

Ballia News: भैंस चोरी के प्रयास का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

Sun, 31 May 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault for resisting attempt to steal buffalo
गड़वार। थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में भैंस चोरी के प्रयास का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हरिपुर गांव निवासी रानी देवी पत्नी सोनू की ओर से गड़वार थाने में दी गई तहरीर के अनुसार 27 मई की रात कुछ लोग दरवाजे पर बंधी दो भैंस खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रानी देवी ने अपनी शिकायत में सात लोगों को नामजद किया है। गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed