{"_id":"6ae8c93d9ad1d225bc09dc97","slug":"accused-in-attempted-murder-case-injured-in-an-encounter-sustains-gunshot-wound-to-the-leg-ballia-news-c-190-1-ana1001-176366-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हत्या के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हत्या के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
दुबहर पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी का उपचार के लिए ले जाती पुलिस। पुलिस विभा
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपी अश्वनी कुमार सोमवार तड़के असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस बरामद किया है।
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि दुबहड़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, जिला गाजीपुर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 28 अक्तूबर को चंदवक गांव के बाहर वादी की हत्या की नीयत से फायरिंग की थी। इसके बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर असलहा बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसे धरनीपुर मोड़ के पास ले गई थी।
सोमवार तड़के वहां आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।