फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused husband and father-in-law arrested in newly married woman's murder case

Ballia News: नव विवाहिता हत्याकांड में आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Accused husband and father-in-law arrested in newly married woman's murder case
बलिया। सहतवार थाना के अतडरिया गांव में विवाहिता की हत्या मामले में आरोपी पुलिस पति व ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अतरडरिया गांव स्थित बागीचे में चार जुलाई को चार दिन से लापाता नवविवाहिता सपना चौहान का पेड़ से लटकता शव मिला था। 18 जून को सपना का गांव के ही अमित चौहान से पचरूखा मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। विवहिता के पिता दयाशंकर चौहान की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित चौहान, ससुर प्रेमचंद चौहान, मौसी व चचेरी सास गंधारी, पूर्व प्रधान मुसाफिर व प्रधान मनोज पर हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी विकास पांडेय हमराहियों संग क्षेत्र में थे, इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी ससुर प्रेमचन्द चौहान व पति अमित चौहान को उनके रिश्तेदार कृष्णा चौहान निवासी वार्ड नंबर छह सहतवार के घर से पकड़ा।
विज्ञापन


हत्यारोपी दे रहे धमकी : हत्याकांड में पीड़ित मायका वाले को आरोपी धमकी दे रहे हैं। उसकी छोटी बहन का सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल चल रहा है। वह पुलिस पर हत्यारोपी को बचाने का आरोप लगा रही है। घटना में ससुराल के सदस्य सहित गांव का प्रधान व पूर्व प्रधान भी आरोपी हैं। बताया कि हत्यारोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस बाबत थाना प्रभारी विकास पांडेय ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed