फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused arrested for posting objectionable post against CM Yogi in Ballia

Ballia News: सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता ने कराई थी एफआईआर

Tue, 10 Feb 2026 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 11:31 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले की पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक  पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। भाजपा के हनुमानगंज ब्लाक के मंडल महामंत्री की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी। 

विज्ञापन
Accused arrested for posting objectionable post against CM Yogi in Ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बलिया जिले में भाजपा के हनुमानगंज ब्लाक के मंडल महामंत्री अमरीश पांडेय की शिकायत पर सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी पवन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही थी। 

विज्ञापन


क्या है मामला
प्रभारी कोतवाल बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अमरीश पांदेय द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि आठ फरवरी को टीडी कॉलेज चौराहा पर मोबाइल देख रहा था तभी एक फेसबुक आईडी पवन तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किया गया है। यूजर द्वारा प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन


यह फोटो ऐसे समय में वायरल किया है। जब संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला स्नान लगा हुआ था, जहां करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे थे और कुछ लोगो द्वारा संगम की भव्यता को हानि पहुंचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे थे और एआई विडियो-फोटो वायरल करके सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed