फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused arrested for making confirmed ticket

Ballia News: कंफर्म टिकट बनाने में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making confirmed ticket
बलिया। आरपीएफ ने प्रतिबंधित साफ्टवेयर 'गदर' की मदद से कंफर्म टिकट निकालकर कालाबाजारी करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एन रामकृष्णन के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह, उपनिरीक्षक जयेंद्र मिश्रा ने सोमवार को सुरेमनपुर रानीगंज बाजार में एक दुकान पर छापा मारा। दुकान के संचालक आनंद शर्मा से पूछताछ के उपरांत टिकट बनाने के लिए उपयोग किए गए कम्प्यूटर को चेक किया। महानगरों के लिए बुक किए गए 19 टिकट बरामद हुए। टिकट की कीमत चार हजार रुपये है। दुकानदार वेटिंग लिस्ट होने के बावजूद प्रतिबंधित साॅफ्टवेयर की मदद से कुछ सेकेंड में ही कंफर्म टिकट निकाल देता था। कंफर्म टिकट के लिए दो से तीन गुना पैसा लेता था। आरपीएफ टीम ने बरामदगी के आधार पर दुकान के संचालक आनंद शर्मा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed