{"_id":"6a67b54816871208f70579bc","slug":"accusations-of-negligence-in-stopping-the-cutting-the-erosion-victims-surrounded-the-tehsil-ballia-news-c-190-1-bal1001-169632-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटान रोकने में लापरवाही का आरोप, कटान पीड़ितों ने तहसील का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटान रोकने में लापरवाही का आरोप, कटान पीड़ितों ने तहसील का किया घेराव
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज होती कटान से प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को बांसडीह तहसील पर फूट पड़ा।
महराजपुर, चांदपुर, भोजपुरवा, सुल्तानपुर और सुल्तानपुर पोखरा समेत बाढ़ प्रभावित गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह ''झुन्नू'' के नेतृत्व में तहसील का घेराव किया। बाढ़ खंड और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को दिए गए ज्ञापन पर तत्कालीन प्रभारी अधिकारी ने तीन दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके विपरीत कटान रोकने के कार्यों की गति और धीमी हो गई।
ज्ञापन में कहा गया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद महराजपुर गांव को बचाने के लिए जियोट्यूब लगाने का कार्य शुरू नहीं कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा पर लापरवाही तथा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह पर ग्रामीणों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने महराजपुर और चांदपुर में तत्काल जियोट्यूब लगाने, भोजपुरवा में अस्थायी ठोकर का निर्माण कराने तथा सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में सोलर लाइट, राहत शिविर, भोजन, पशुओं के चारे, चिकित्सकों की टीम, आवश्यक दवाइयों और पशु चिकित्सकों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रभात तिवारी, लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, प्रभात कुमार मौर्य, वीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान मुनीब यादव, आदित्य प्रताप सिंह ''योगी'', अशोक सिंह, परमात्मा वर्मा, विजय सिंह, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में कटान पीड़ित ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राहत एवं आपदा विभाग तथा जिलाधिकारी बलिया को भी भेजी गई।