फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of molesting a woman after entering her home.

Ballia News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Accusation of molesting a woman after entering her home.
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने तहरीर में बताया कि 14 जून की रात वह घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान लवजी यादव कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रघुनाथ यादव और प्रभुनाथ यादव ने बीच-बचाव करने के बजाय आरोपी का साथ दिया। गाली-गलौज की। इसके बाद तीनों धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि लवजी यादव, रघुनाथ यादव और प्रभुनाथ यादव के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed