फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accountability will be fixed on slowness in registry, action will also be taken

Ballia News: रजिस्ट्री में सुस्ती पर तय होगी जवाबदेही, कार्रवाई भी

Wed, 21 Dec 2022 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accountability will be fixed on slowness in registry, action will also be taken
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैरिया क्षेत्र के कानूनगो-लेखपालों संग बैठक कर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए हो रही रजिस्ट्री की समीक्षा की।
विज्ञापन

एक-एक लेखपाल से उनके क्षेत्र में होने वाले बैनामे की जानकारी ली। अपेक्षाकृत बैनामा कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो टूक कहा कि अब बैनामा में हो रहे विलंब पर जवाबदेही तय की जाएगी। प्रगति में तेजी नहीं आई तो जिम्मेदार सीधे सस्पेंड होंगे। लेखपाल-कानूनगो को जो दैनिक लक्ष्य मिला है, उस हिसाब से रजिस्ट्री कराएं। इस बात का भी विशेष ख्याल रहे कि जिनका बैनामा हो जाता है, उनका तत्काल भुगतान भी हो जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की भ्रांतियों को दूर करें। खतौनी सुधार की जहां आवश्यकता है, उस कार्य को भी तत्काल व्यक्तिगत रुचि लेकर करा लिया जाए। प्रतिदिन शाम को गूगल मीट के माध्यम से इसकी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान में विलंब पर जताई तल्खी
सदर तहसील क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान भुगतान में अनावश्यक देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। तहसीलदार व लेखपाल-कानूनगो को सख्त चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर बैनामा कर चुके काश्तकारों का भुगतान नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। बैठक में सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, एसडीएम सदर प्रशांत नायक, एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र व संबंधित लेखपाल-कानूनगो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed