फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   According to MLA, daily buses will run, ARM will meet every two months

Ballia News: विधायक के मुताबिक चलेंगी रोजवेज बसें, हर दो माह में एआरएम करेंगे मुलाकात

Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
According to MLA, daily buses will run, ARM will meet every two months
बलिया। सांसद व विधायक की इच्छाओं के अनुसार उनके क्षेत्रों में बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने बस डिपो के एआरएम को हर दो महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। इससे सांसद व विधायक अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर मनमुताबिक बसों का संचालन कर आम जन को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा सकेंगे।
विज्ञापन

सांसदों और विधायकों को शिकायत रहती थी कि बिना उनसे चर्चा किए परिवहन निगम के अधिकारी नए मार्गों पर बसें चलवाते हैं। इससे न तो उनके क्षेत्रों की जनता को आवागमन की सुविधा मिल पाती है और न ही निगम को वांछित राजस्व मिल पाता है। इसे देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी आरएम व एआरएम को 2019 में पत्र भेजकर सांसदों व विधायकों से उनकी सलाह पर नई बसों की सेवाओं का संचालन करने को कहा था। जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर आवाज उठाई तो प्रधान प्रबंधक संचालन ने सभी एआरएम को पत्र भेजकर दो माह में कम से कम एक बार अपने क्षेत्र के सांसदों व विधायकों से मिलकर नवीन सेवाओं के संचालन संबंधी चर्चा कर निष्कर्ष निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बलिया नगर से विधायक दयाशंकर सिंह है, जो प्रदेश के परिवहन मंत्री हैं और रोडवेज की सेवाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके अलावा बैरिया, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड, रसड़ा, फेफना के विधायक भी समय-समय पर अपने क्षेत्रों में बसों की नई नई से सेवाओं के संचालन शुरू कराने के लिए सवाल उठाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्षेत्रीय विधायकों व सांसद से नियमित चर्चा कर नई बसों का संचालन शुरू करवाया जाता है। निगम मुख्यालय के निर्देशानुसार संपूर्ण ब्योरा भी भेजा जा रहा है।-राकेश श्रीवास्तव, एआरएम, बेल्थरारोड डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed