फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accidents took the lives of three bike riders

हादसों ने ली तीन बाइक सवार युवकों की जान

Thu, 17 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accidents took the lives of three bike riders
भीमपुरा। निमंत्रण से घर लौटते समय बाइक सवार दो युवकों की भीमपुरा बाजार स्थित भीमपुरा-रतनपुरा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर गांव के दो युवक जगतपाल यादव (17) पुत्र शशिकांत यादव और अंशु यादव (23) पुत्र सुरेंद्र यादव बुधवार की शाम को एक निमंत्रण में रामापट्टी तासपुर गए थे। वहां से देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। अभी वह भीमपुरा कस्बे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक हवा में उछल कर दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने जगतपाल को मृत घोषित कर दिया। अंशु की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे आजमगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसको घर ले आए। सुबह लखनऊ ले जाने की व्यवस्था में जुटे थे। उसी बीच उसकी भी सांसें थम गई। एक ही गांव में दो परिवारों के चिराग बुझ जाने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी दो युवक बाइक से बुधवार की शाम घर जा रहे थे। अचानक स्कॉर्पियो से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजोली गांव निवासी मोनू गुप्ता (25) पुत्र नंदजी गुप्ता और राजन माली (23) पुत्र हरीश चंद्र माली बुधवार की देर शाम मालदा से कुछ काम कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कटघरा मोड़ पहुंचे तभी अचानक सामने से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाइक सहित वहीं गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने राजन माली को मृत घोषित कर दिया। मोनू गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed