{"_id":"581f70284f1c1bf37eb377a5","slug":"accidental-death-of-grandfather-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दादा की मौत, पोती जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दादा की मौत, पोती जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव के समीप रविवार को बोलेरो की जद में आने से वृद्ध और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव एवं सीओ रसड़ा श्रीराम ने समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया।
कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी श्याम लाल शर्मा (56) अपनी पोती कृति शर्मा (13) पुत्री संजय शर्मा के साथ मोपेड से रसड़ा बाजार छठ का सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही नगहर गांव के चट्टी पर पहुंचे कि कासिमाबाद की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने जोर का टक्कर मार दिया। जिससे दादा व पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक श्याम एडीजे द्वितीय के यहां अर्दली के पद पर तैनात थे। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ठोकर बनाने की मांग को लेकर रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि यहां पर अब तक 10 मौतें हो चुकी है। इसलिए यहां ठोकर अविलंब बनाया जाय। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। घटना के बाद पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से पूरे गावं में शोक है।