फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident six injured

खड़ी ट्रक में घुसी बोलेरो, छह बाराती जख्मी

Tue, 15 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 15 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Accident six injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
 गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सदिगापुर गांव के समीप सोमवार की देर रात बारात से लौट रही एक बोलेरो खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिसमें सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के आमघाट निवासी जगदम्बा निषाद के पुत्र ओमप्रकाश की बारात सोमवार को गाजीपुर जिले के तोचकपुर गई हुई थी। जहां द्वारपूजा, जयमाल के पश्चात भोजन करने के बाद बाराती बोलेरो से घर आ रहे थे। जैसे ही गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सदिगापुर गांव के समीप पहुंचे कि बोलेरो असंतुलित होकर खड़ी ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


जिसमें आमघाट निवासी व प्रधान मन्नू प्रसाद गोंड(30), पूर्व प्रधान जगदीश निषाद (55), मुख्तार निषाद (50), सरल गोंड (70), श्याम नारायण निषाद(60) व अज्ञात बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां सभी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के कमतैला गांव के समीप सोमवार की रात एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वाकया उस समय हुआ जब मिर्जापुर से ट्रक चालक गिट्टी लादकर बेल्थरारोड जा रहा था। जैसे ही कमतैला गांव के पास पहुंचा कि ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी जद में आने से सोनभद्र जिले के थाना घोरावल के बेरखुरी निवासी रविंद्र कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया।

 थाना क्षेत्र के गेट से भांटी जाने वाले नहर मार्ग पर स्थित मौनी बाबा आश्रम के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर की जद में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वाकया उस समय हुआ जब चालक अपना ट्रैक्टर लेकर सिकंदरपुर की ओर से नहर मार्ग होते हुए कहीं जा रहा था। इसी बीच मौनी बाबा आश्रम के पास सुखपुरा थाना क्षेत्र के रजवाड़ (करनई) निवासी रंगी (65) अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।



जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित बुढ़वा पुल के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed