फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident inballia one died

बरात लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, दो घायल

Thu, 27 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
accident inballia one died
खेजुरी। थाना अंतर्गत ग्राम सभा खेजुरी से बुधवार की शाम जा रही बरात की एक गाड़ी फेफना थाना के कनैला गांव के पास पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेजुरी निवासी संतोष राजभर पुत्र सुखदेव राजभर की बरात बुधवार की देरशाम चितबड़ागांव जा रही थी। लोग कई वाहनों में सवार होकर बरात के लिए प्रस्थान किए। कुछ लोग ज्यादा हो गए जिन्हें पिकअप पर बैठाया गया। बरात ज्योहीं फेफना थाना थाना अंतर्गत कनेला गांव के पास पहुंची असंतुलित होकर पिकअप सड़क पर पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार लोग के नीचे दब गए। जिसमें गुरुशरण (30) पुत्र सरल की मौत हो गई और सोनू (22) पुत्र विनोद राजभर, विनोद राजभर (25) पुत्र ओमप्रकाश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरु शरण के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। फेफना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed