फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident in Ballia Five minor girls drowned who went to bath with mother on Jivitputrika vrat 3 rescued one dead body recovered

बलिया में बड़ा हादसा: जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ नहाने गईं 5 किशोरियां डूबीं, तीन को बचाया, दो के शव बरामद

Thu, 30 Sep 2021 05:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 05:18 PM IST
सार

जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान बुधवार शाम महिलाएं सरयू नदी के कुड़िया घाट पर स्नान करने गई थीं। व्रती महिलाओं के साथ कई बालिकाएं भी थीं। स्नान के दौरान पांच बालिकाएं अचानक डूबने लगीं। शोर मचाने पर तीन बच्चियों को बचा लिया गया। 
 

विज्ञापन
accident in Ballia Five minor girls drowned who went to bath with mother on Jivitputrika vrat 3  rescued one dead body recovered
खोजबीन में एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ बलिया के कुड़िया घाट पर स्नान करने गईं पांच बालिकाएं बुधवार शाम नदी के गहरे पानी में डूबने लगीं। जिनमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने  किसी तरह बचा लिया। बृहस्पतिवारसुबह दोनों बालिकाओं का शव बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन


जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान बुधवार शाम को महिलाएं सरयू नदी के छाड़न कुडिय़ा घाट पर स्नान करने गई थीं। व्रती महिलाओं के साथ बच्चे और कम उम्र की बालिकाएं भी नदी तट पर गई थीं। इस दौरान रीना (14) पुत्री रामदेव, गोल्डी (14) पुत्री रामजी यादव, नीतू (13) पुत्री छोटेलाल, खुशबू (12) पुत्री योगेंद्र यादव, प्रीति (12) पुत्री राजकुमार यादव अचानक डूबने लगीं।
विज्ञापन


महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और तीन बालिकाओं को बचा लिया। रीना और गोल्डी नदी की धारा में समा गईं। उनका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह रीना के शव को बरामद कर लिया गया। गोल्डी की तलाश में पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। दोपहर में गोल्डी का शव भी बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नदी में डूबने वाली सभी बालिकाएं एक ही टोले की

डूबने वाली सभी बालिकाएं राजागांव खरौनी के फिरंगी टोला की रहने वाली हैं। मौके पर एसडीएम दुष्यंत मौर्य, तहसीलदार प्रवीण सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय के साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। दोनों बालिकाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

सरयू में मिला शव, मुंह में लगी थी शीशी

उभांव थानाक्षेत्र के शाहपुर अफगान निवासी श्रीनिवास साहनी (40) पुत्र बृजा साहनी बुधवार को सरयू नदी में डूब गया था, जिसका देर शाम तक पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस, पूर्व प्रधान सतीश कुमार गुप्त व ग्रामीणों की के सहयोग से नदी में जाल डलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद जाल में श्रीनिवास का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के मुंह में एक शीशी लगी हुई थी। शव मिलने की खबर से मृतक के घर कोहराम मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed