{"_id":"618a5cc954e5d407617cc053","slug":"accident-in-ballia-class-three-student-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कक्षा तीन की छात्रा की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कक्षा तीन की छात्रा की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
Tue, 09 Nov 2021 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:44 PM IST
सार
बलिया जिले के एक गांव में आठ वर्षीय छात्रा सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों और परिजनों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को सड़क पार कर रही आठ वर्षीय छात्रा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। आक्रोशित परिजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर में सुरेंद्र बांसफोर सड़क किनारे रहता है। यहां वह सुपेली, दउरी बनाने का काम करता है। उसकी बेटी रूबी भी सड़क किनारे उसके साथ बैठी थी। इसी बीच वह किसी काम से सड़क पार कर रही थी, तभी रसड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों के साथ लोगों ने रसड़ा-फेफना मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। वाहनों को पियरिया मोड़ से गड़वार होकर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे गड़वार थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा काफी मशक्कत के बाद लोगों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी और कक्षा तीन की छात्रा थी। उधर, मृतका के मां-बाप बांस की दउरी व और सूपेली बेचकर अपना जीवन यापन करता है।