{"_id":"690a3321afa32eaf9503190d","slug":"abvps-grand-gathering-will-be-held-on-the-land-of-maharishi-bhrigu-ballia-news-c-190-1-bal1001-151448-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महर्षि भृगु की धरती पर होगा अभाविप का महासमागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महर्षि भृगु की धरती पर होगा अभाविप का महासमागम
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित 65 वें प्रांत अधिवेशन के लिए जारी किया गय
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन के निमित्त बलिया विभाग कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन अभाविप बलिया कार्यालय पर किया गया।
इसमें अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय, प्रांत अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ सिंह और साक्षी सिंह उपस्थित रहीं।
इसमें अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय ने बताया कि परिषद के गोरक्ष प्रांत का 65वां प्रांत अधिवेशन सतीश चंद्र कॉलेज में 13 से 16 नवंबर तक होगा। इसमें गोरक्ष प्रांत के संगठनात्मक 17 जिलों से लगभग 1500 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रांत की शैक्षिक व सामाजिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी। अधिवेशन का थीम विकसित भारत के लक्ष्य एवं युवा नेतृत्व है। अधिवेशन के मुख्य सभागार का नाम जय प्रकाश नारायण सभागार रखा गया है। प्रवेश द्वार स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय के नाम पर रखा गया है। भोजनालय को अन्नपूर्णा रसोई, छात्र निवास को वीर कुंवर सिंह छात्रावास, छात्रा निवास को रानी अब्बक्का निवास और शिक्षक निवास को हजारी प्रसाद द्विवेदी आवास के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
अधिवेशन स्थल पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें राष्ट्रीयता, शिक्षा, समाज एवं बलिया की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत की जाएगी। प्रदर्शनी में बलिया की गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत, वीर क्रांतिकारियों के योगदान और भारतीय संस्कृति की विविधता को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। चार दिवसीय अधिवेशन में पूर्वांचल के शैक्षिक संस्थानों की ओर से मनमानी शुल्क वृद्धि और परीक्षा परिणामों में हो रही त्रुटियों पर तत्काल अंकुश लगाए जाने, स्वास्थ्य व रोजगार सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। दो प्रमुख विचार-सत्रों का आयोजन किया जाएगा। 13 नवंबर को प्रदर्शनी के उद्घाटन से अधिवेशन प्रारंभ होगा। 15 नवंबर को शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा के समापन के बाद टीडी कॉलेज चौराहे पर अधिवेशन का आयोजन होगा। गोरक्ष प्रांत की सत्र 2025–2026 की नई प्रांत इकाई की घोषणा भी की जाएगी।