{"_id":"68411c8dbda7f80dfd02b8ae","slug":"absconding-accused-in-drug-dealer-shootout-arrested-in-police-encounter-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुठभेड़ में दवा कारोबारी गोलीकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुठभेड़ में दवा कारोबारी गोलीकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में लगी गोली
Thu, 05 Jun 2025 09:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:57 AM IST
सार
Ballia Latest News: बलिया पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में दवा कारोबारी गोलीकांड में फरार आरोपी रोहित वर्मा उर्फ सरल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में चलाई गोली पैर में लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये है पूरा मामला
शहर के एससी कॉलेज चौराहा पर रात 12 बजे कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध काले रंग की मोटर साइकिल चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन मोटर साइकिल चालक बिना रुके तेजी से एससी कॉलेज चौराहे से दाहिने मुड़ कर काजीपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर भागने लगा।
खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने की फायरिंग
जवानों ने रुकने की चेतावनी दिया गया परन्तु मोटर साइकिल चालक रुकने की जगह तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने शंका होने उसका पीछा और उसे घेरने का प्रयास किया गया, संदिग्ध मोटर साइकिल सवार अपने को पुलिस से घिरता देख जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में संदिग्ध मोटर साइकिल बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदिग्ध मोटर साइकिल बदमाश से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश का नाम रोहित वर्मा उर्फ सरल निवासी देवरियाकला बताया। उसने बताया कि 21 मई की सुबह दवा व्यापारी अरुण गुप्ता को जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से गोली मारी थी। जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज है।
इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी रोहित शाम को रेलवे स्टेशन से मोटर साइकिल चोरी कर बिहार निकलने की फिराक में था। इसके पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन