{"_id":"d5bd96fdb66066e8aece9082386fd0bb","slug":"about-the-conference-s-counsel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने सम्मेलन को लेकर की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने सम्मेलन को लेकर की मंत्रणा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के शिक्षकों की बैठक रविवार को
विज्ञापन
लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक
नेताओं ने आजमगढ़ में होने वाले मंडलीय संमेलन के मुद्दे पर विचार-विमर्श
किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि इस साल जिला संमेलन न होकर मंडलीय संमेलन करने का निर्देश केंद्रीय नेतृत्व ने दिया है। यह संमेलन आजमगढ़ के नेहरू हाल में 22 दिसंबर में होना तय है। जिसमें प्रादेशिक अध्यक्ष शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह सहित प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में कार्यकारिणी ने तय किया कि जनपद का संगठनात्मक निर्वाचन 20 दिसंबर 2015 को लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज में होना तय है। जिन विद्यालयों ने अभी तक जिला प्रतिनिधि सूची जमा नहीं किया है। उन्हें 12 दिसंबर तक जिलामंत्री के पास जमा करने को कहा गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि धन उपलब्ध होने के बाद वर्ष 2013-14 और 2015 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का परिश्रमिक अभी तक खाते में नहीं भेजा गया। बैठक में प्रमुख रूप से शंभू नाथ सिंह, पारस नाथ सिंह, अश्वनी तिवारी, योगेंद्र सिंह, डीएन सिंह, आमीन अख्तर, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह आदि रहे।