फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Abnormalities thousand , will improve when

गड़बड़ियां हजार कब होगा सुधार 

Fri, 21 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Fri, 21 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Abnormalities thousand , will improve when
विकास खंड हनुमानगंज के प्रधानों ने प्रधान संगठन हनुमानगंज के अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी/ निर्वाचन रजिस्ट्री कर अधिकारी मुरली मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। विकासखंड हनुमानगंज की प्रकाशित मतदाता सूची को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया है कि विकास खंड हनुमानगंज में पंचायत चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची में घोर अनियमितता है। एडीओ पंचायत ने चहेते सफाईकर्मियों को साथ लेकर सभी बीएलओ द्वारा दी गई परिवर्धन और विलोपन सूची कूड़ेदान में फेंक दिया और मनमानी तरीके से सूची तैयार की।
विज्ञापन


आलम यह है कि किसी परिवार में पति का नाम है तो उसकी पत्नी सहित पूरे परिवार का नाम गायब है। अगर किसी पत्नी का नाम है तो उसके पति समेत परिवार का नाम गायब है। उल्लेख किया है कि शासन द्वारा निर्धारित आपत्ति की तिथि 20 अगस्त को बहुत सारे गांवों की आपत्ति जमा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण कि गांव में आपत्ति लेने वाले बीएलओ के पास न तो पर्याप्त मात्रा में आपत्ति फार्म थे और न ही रिसीविंग पर्ची। मांग किया कि नवीन प्रकाशित मतदाता सूची को निरस्त कर स्वच्छ तथा सही मतदाता सूची तैयार कराकर पंचायत चुनाव कराया जाए। इस मौके पर शंकर पासवान, उमेश कुमार मिश्र, श्रीप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुधीर मिश्र, सर्वेश्वर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed