फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ABC cables will be installed in place of overhead wires of 200 villages this month

इस महीने 200 गांवों के ओवरहेड तारों के स्थान पर लग जाएंगे एबीसी केबल

Sat, 02 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
ABC cables will be installed in place of overhead wires of 200 villages this month
बलिया। बिजली विभाग जिले में आपूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है। राजस्व वसूली, बिजली की चोरी रोकने के साथ ही जर्जर तारों को बदलने में भी जुटा है। अक्तूबर में 200 गांवों के पुराने ओवरहेड तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने की तैयारी है ताकि लाइनलॉस को कम किया जा सके।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों की मानें तो दशकों पुराने जर्जर तारों के आए दिन टूटने से जहां हादसे हो रहे हैं। वहीं जहां-तहां कटिया लगाने के चलते लाइनलॉस भी हो रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अभी भी जिले में 75 फीसदी से अधिक लाइन लॉस की स्थिति है, जिसका राजस्व विभाग को नहीं मिल रहा है। इसके चलते, राजस्व वसूली तेज की गई और बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार टीमें कार्रवाई कर रही हैं। दूसरी ओर गांवों में जर्जर तारों को बदलने का काम भी शुरू किया गया है। हालांकि बरसात के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग ने एक हजार से अधिक आबादी के 906 गांवों के 920 मजरे को चिह्नित किया है। इन मजरों के पुराने विद्युत तारों को हटाकर अब एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाने का कार्य किया जा रहा।
विज्ञापन

राजस्व वसूली, बिजली चोरी रोकने के साथ ही लाइनलॉस कम करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। जर्जर तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का कार्य चल रहा है। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed