{"_id":"672fa0741d7d2164e40f56f5","slug":"aam-aadmi-party-protests-opens-front-against-the-decision-to-close-government-schools-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, सरकारी विद्यालयों को बंद करने के फैसले के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, सरकारी विद्यालयों को बंद करने के फैसले के खिलाफ खोला मोर्चा
Sat, 09 Nov 2024 11:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:18 PM IST
सार
बलिया में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा और विद्यालयों को बंद करने के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान इन्होने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश न केवल सरकार की नीतियों को संदिग्ध बनाता है बल्कि यह सीधे तौर पर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। प्रदेश सरकार द्वारा जानबूझकर सरकारी विद्यालयों के पास निजी विद्यालयों को मान्यता देने और उन्हें खोलने की नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता मार्च निकालते
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को प्रादेशिक आह्वान पर प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी विद्यालयों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई गई है। यह प्रदेश सरकार द्वारा 2020 तक बंद किए गए 26,000 स्कूलों के बाद अब एक नया कदम है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश न केवल सरकार की नीतियों को संदिग्ध बनाता है बल्कि यह सीधे तौर पर गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। प्रदेश सरकार द्वारा जानबूझकर सरकारी विद्यालयों के पास निजी विद्यालयों को मान्यता देने और उन्हें खोलने की नीति अपनाई जा रही है, ताकि सरकारी विद्यालयों में छात्र की संख्या कम हो सके और उन्हें बंद करने का रास्ता तैयार हो।
विज्ञापन
27,000 सरकारी विद्यालयों को बंद करने का आदेश गलत है। इससे न केवल छात्रों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, बल्कि इससे कई योग्य शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। मांग किया है कि इस मामले को संज्ञान लेकर सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर तुरंत रोका लगाई जाए। साथ ही सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन