{"_id":"6882869756c8cf5fb90505a4","slug":"aadhaar-enrolment-and-modification-work-will-start-at-the-best-50-village-secretariats-ballia-news-c-190-1-bal1002-144736-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सर्वश्रेष्ठ 50 ग्राम सचिवालयों पर शुरू होगा आधार नामांकन और संशोधन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सर्वश्रेष्ठ 50 ग्राम सचिवालयों पर शुरू होगा आधार नामांकन और संशोधन कार्य
विज्ञापन
पंदह। निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग जनपद के 50 उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम सचिवालयों और पंचायत सहायकों की सूची तैयार कर ली है। ग्रामीणों को अब आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर संबंधित विभाग ने पहल शुरू के दी है।
केंद्र सरकार जोर ग्राम पंचायतों का ओएसआर (ओन सोर्स रेवेन्यू) बढ़ाने पर है। जिस क्रम में ग्राम सचिवालय में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में स्थाई आधार नामांकन एवं संशोधन की सुविधा शुरू करने की पहल की जा रही है। 17 जुलाई को अमित कुमार सिंह (निदेशक, पंचायती राज) ने पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया था। जिले के 17 ब्लॉकों की 940 ग्राम पंचायतों में 923 पंचायतों में ग्राम सचिवालय फिलहाल संचालित किया जाता है। 17 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध न होने से सचिवालय अभी तक नहीं बन पाया है। सचिवालयों पर तैनात पंचायत सहायक अब तक जन्म, मृत्यु, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने के साथ ही लोगों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराते है। आधार कार्ड बनवाने की सुविधा न होने से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नवानगर व पंदह के 5 पंचायत सचिवालय भी चयनित
शासन ने ग्राम सचिवालयों में आधार कार्ड केंद्र स्थापित कराए जाने की कवायद शुरु की गई है। योजना में प्रथम चरण में जिले से जिन 50 सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर का चयन किया गया है, उसमें सबसे अधिक चिलकहर ब्लॉक के सात पंचायत सचिवालय हैं। इसके अलावा रेवती और बांसडीह के छह-छह, गड़वार और हनुमानगंज के चार-चार, पंदह, रसड़ा और सीयर के तीन-तीन, बेरुआरबारी, मनियर, मुरली छपरा, नगरा, नवानगर और सोहांव ब्लॉक से 2-2 ग्राम सचिवालयों को शामिल किया गया है। विकास खंड बैरिया और दुबहड़ से एक-एक सीएससी को चयनित किया गया है। वहीं, बेलहरी ब्लॉक से एक भी पंचायत सहायक को बेहतर कार्य करने वालों की सूची में स्थान नहीं मिल पाया है। पंदह ब्लॉक के जिन तीन पंचायत सहायकों को सूची में शामिल किया गया है उसमें ग्राम पंचायत पकड़ी के कृष्ण कुमार सिंह, खेजुरी के सुशील कुमार चौहान और जनुवान के अविनाश कुमार धुसिया शामिल हैं। वहीं नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरनाटार दयालपुर और हुसैनपुर की ग्राम पंचायत सहायक का कार्य बेहतर है।