फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man who went to resolve a dispute between husband and wife was shot

Ballia News: पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाने गए युवक को गोली मारी

Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to resolve a dispute between husband and wife was shot
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली पांडेय के पूरा गांव में सोमवार की देर रात पति-पत्नी के बीच मारपीट हो रही थी। दोनों को छुड़ाने गए पट्टीदार को पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर और गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

हजौली पांडेय के पुरा निवासी चंचल सिंह सोमवार की देर रात 11:30 बजे अपनी पत्नी की किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था। इसी बीच पत्नी बगल के पट्टीदार नितिन सिंह के दरवाजे पर जाकर बचाने की गुहार लगाने लगी। नितिन सिंह चंचल सिंह को शांत कराने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इस दौरान चंचल सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से नितिन सिंह (30) को गोली मार दी। एक गोली बांह, दूसरी गोली पीठ में लगी। शोर सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी ने पहुंचकर छानबीन की। देर रात आरोपी चंचल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed