{"_id":"6a6515143280b7f294026c6e","slug":"a-young-man-was-attacked-after-being-attacked-by-snatching-an-axe-his-condition-is-critical-ballia-news-c-190-1-ana1001-169502-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कुल्हाड़ी छीनकर युवक पर किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कुल्हाड़ी छीनकर युवक पर किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में ओमप्रकाश यादव और काशीनाथ बिंद के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
ओम प्रकाश यादव जुलाई 2024 में बांसडीह कोतवाली गेट के बाहर रोहित पांडेय हत्या कांड का आरोपी है। जो इस समय जमानत पर है। पिंडहरा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव(25) और राजपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक काशीनाथ बिंद (30)के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद ओमप्रकाश अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और काशीनाथ को ललकारते हुए उस पर हमला करने का प्रयास किया।
उसने काशीनाथ की गर्दन पर वार करने की कोशिश की, लेकिन काशीनाथ ने खुद को बचा लिया।। काशीनाथ ने कुल्हाड़ी छीन ली और ओमप्रकाश के सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से ओमप्रकाश लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद