फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man standing outside the house was stabbed and left bleeding.

Ballia News: घर के बाहर खड़े युवक को चाकू मार किया लहूलुहान

Tue, 02 Jan 2024 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
A young man standing outside the house was stabbed and left bleeding.
सदर कोतवाली के आनंद नगर में एक युवक को मनबढ़ युवकों ने दिनदहाड़े चाकू से मार कर घायल कर दिया। इसकी खबर लगते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। घटना के कई घंटे बात तक पुलिस अंजान बनी रही।
विज्ञापन

नगरा के छिब्बी निवासी मुन्ना सिंह आनंद नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा भोलू सिंह 17 वर्षीय बाहर में नौकरी करता है। मंगलवार रात में ट्रेन थी। दोपहर बाद घर के बाहर खड़ा था, उसी दौरान तीन चार की संख्या में आए युवकों ने अचानक हमला कर पिटाई करने लगे, इस बीच किसी ने चाकू से हमला कर दिया। गर्दन, पीठ पर गंभीर चोट लगने से भोलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों के विरोध पर हमला करने वाले युवक भाग निकले। इसकी जानकारी होने पर स्वजनों के होश उड़ गए। उन्होने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार के बाद भर्ती कर लिया। बेटे की हालत देख मां का रोते-रोते बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है। अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed