फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man returning home after getting a rakhi tied to his sister's house died in a road accident

बहन के घर से राखी बंधवा कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 03 Aug 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home after getting a rakhi tied to his sister's house died in a road accident
बैरिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहन के यहां से राखी बंधवा कर अपने घर वापस लौट रहे एक युवक की मून छपरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव निवासी दीपक सिंह 26 पुत्र हीरा सिंह सोमवार को सुबह ही सहतवार अपने बहन के यहां राखी बंधवाने गया था। लौटते समय मूनछपरा में किसी परिचित को देख वह अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ा कर सड़क पार करने लगा, उसी दौरान बैरिया की तरफ से रेवती जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई और भाग निकली। वहां जुटे लोगों ने घायल दीपक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल चूंकि रेवती थाना क्षेत्र का था ऐसे में रेवती पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed