फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man jumped from a two-storey bank building and was hospitalized.

Ballia News: बैंक के दो मंजिला भवन से कूदा युवक, अस्पताल में भर्ती

Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped from a two-storey bank building and was hospitalized.
बड़ौदा यूपी बैंक बांसडीहरोड के दो मंजिला छत से कूदता युवक और उसे बचाने की कोशिश करते ग्राम प्रध
बांसडीहरोड। बड़ौदा यूपी बैंक बांसडीह रोड के दो मंजिला भवन से रविवार की शाम दरभंगा निवासी चितरंजन (30) नीचे कूद गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


दरभंगा निवासी चितरंजन पवन एक्सप्रेस ट्रेन से दरभंगा की तरफ जा रहा था। ट्रेन बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर रुकी तो उतर गया। स्टेशन पर युवक से कुछ युवकों से विवाद की बात सामने आ रही है। मनियारी जसाव के प्रधान लालजी ने बताया कि युवक बैंक के दो मंजिला छत की रेलिंग पर चढ़ गया। उसे नीचे उतरने के लिए लोग मनाते रहे। मैंने भी उसे बातों में उलझाने की कोशिश की। लेकिन मुझे अपनी ओर आता देखकर भी वह नहीं रुका। छत से नीचे छलांग लगा दी। इसका लोगों ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर कुछ देर में वीडियो वायरल होने लगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के छत से नीचे कूदने की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया। युवक की गिरने की अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। उसके पास से मुंबई से दरभंगा का टिकट मिला है। अब तक की जानकारी में पता चला है कि ट्रेन स्टेशन पर रुकने के बाद वह उतर गया था। स्टेशन के पास माैजूद शराब की दुकान से उसने शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद वह बैंक के भवन पर चढ़ गया। जब वह कूदने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। वहां पर माैजूद मनियारी जसाव के प्रधान लालजी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस फीट ऊपर से कूदने के कारण वह बेहोश हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एंबुलेंस से भेजा। जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक काे देर रात तक होश नहीं आया था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed