{"_id":"66c4cc8131c9f8f2fa03ae6e","slug":"a-young-man-found-injured-on-railway-track-fir-lodged-against-two-ballia-news-c-190-1-bal1001-121241-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेलवे ट्रैक पर जख्मी मिला युवक, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेलवे ट्रैक पर जख्मी मिला युवक, दो पर एफआईआर
विज्ञापन
भीमपुरा। किड़िहरापुर-बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के बीच उधरन रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के बीच में गंभीर रूप से घायल एक युवक मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को सीएचसी सीयर भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के भतीजे की तहरीर पर पुलिस मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर घघिला निवासी विनोद शर्मा (33) पुत्र बालचंद शर्मा घायलावस्था में उधरन के पास रेलवे ट्रैक के बीच में ग्रामीणों को मिला। पैर टूट गया था और कई जगह गंभीर चोटें भी आई थीं। पीड़ित अपने टेंट हाउस के मालिक शैलेश कुमार व गोलू पर मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भतीजे अंकेश कुमार की तहरीर में आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने विनोद शर्मा की पिटाई कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था ताकि कोई ट्रेन आए और उसकी मौत हो जाए। हालांकि चेतना आने पर विनोद ट्रैक से हट गए। थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।