फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man drowned while bathing in the Ganges River.

Ballia News: गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौत

Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in the Ganges River.
नरहीं। थाना क्षेत्र के कुत्तुबपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने गए धर्मेन्द्र (32) की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि कुत्तुबपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र उर्फ राजा चौधरी (32) बृहस्पतिवार की सुबह गांव के सामने गंगा नदी में स्नान करने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया। धर्मेंद्र को डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नाविकों ने नदी में कड़ी मशक्कत की और डूबने के करीब 20 मिनट बाद धर्मेंद्र को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। परिजन और ग्रामीण उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही ले गए। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed