{"_id":"682b8293252bdd04680c3697","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-while-going-to-his-in-laws-house-ballia-news-c-190-1-bal1001-140080-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ससुराल जाते समय हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ससुराल जाते समय हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
गड़वार/चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर जोगापुर मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी जावेद अहमद अंसारी उर्फ गुड्डू (40) रविवार की रात करम्मर गांव स्थित अपने ससुराल बाइक से जा रहे थे। गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने सूचना दी। घायल जावेद को रतसर सीएचसी पहंुचाकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। वहां से चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय जावेद ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जावेद कोलकाता में रहकर अपना व्यवसाय करते थे। पांच दिन पहले अपने गांव आए थे। सोमवार को ही वापस कोलकाता जाने वाले थे। जावेद को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी रजिया सुल्ताना धाड़े मारकर रोने लगी।