फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man died after getting electrocuted near a transformer

Ballia News: ट्रांसफाॅर्मर के पास करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting electrocuted near a transformer
सिकंदरपुर। नगर के मिल्की वार्ड नंबर-12 में बृहस्पतिवार को कबाड़ बिनने के दौरान ट्रांसफाॅर्मर के पास करं की चपेट में आने से गुड्डू खां (45) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

मिल्की मोहल्ला में तीन फीट पर 400 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा के उपाय की मांग की थी। गुड्डू कबाड़ बिन कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। परिवार में केवल एक विवाहित पुत्री बची है। मोहल्ला स्थित ट्रांसफाॅर्मर के पास उसका शव मिला। इस बाबत एसडीओ अजय सरोज ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर चबूतरा बना करके ऊपर रखा गया है। मौत कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि करंट से मौत की खबर मिली पर मौके पर पुलिसकर्मी गए थे। युवक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed