फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman upset with harassment hanged herself, husband arrested

Ballia News: प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला फंदे से झूली, पति गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A woman upset with harassment hanged herself, husband arrested
सहतवार। ग्राम सभा छपिया गांव में पूजा गुप्ता पत्नी राधेश्याम गुप्ता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला की छोटी बहन प्रीति गुप्ता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पूजा गुप्ता (36) पुत्री रामकेवल गुप्ता निवासी लालंगज बैरिया की शादी वर्ष 2019 में ग्राम विसैली थाना सहतवार में राधेश्याम गुप्ता पुत्र सुग्रीव प्रसाद गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही राधेश्याम गुप्ता शराब पीकर पूजा को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

दहेज में मायके से पैसा लाने का दबाव बनाता था। इससे प्रताड़ित होकर पूजा ने एक जुलाई को रात में जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया ने बताया कि सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की छोटी बहन प्रीति ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोपी पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed