फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A total of 44 corona-positive cases were found in the district, numbering 659

जिले में कुल 44 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, 659 हुई संख्या--

Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
A total of 44 corona-positive cases were found in the district, numbering 659
नगर के लक्ष्मी मार्केट में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बांस-बल्ली लगाकर मार्ग को किया गया सील। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 44 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 659 हो गई है। अब तक कुल 615 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 361 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 293 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर के लोहापट्टी में तीन, हाईड्रील कालोनी सिविल लाइन दो, आवास विकास दो, राजपूत नेवरी एक, रामपुर उदयभान एक, हरपुर दो, इंदू मार्केट एक, बहेरी एक, फैलेरिया आफिस तीन, स्टेशन-टाउन हाल रोड दो, शिवशंकर कंपलेक्स टाउन हाल रोड तीन, आर्य समाज रोड एक, जापलिनगंज बड़ा नाला पांच, बेदुआ एक, जगदीशपुर में एक पाजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बांसडीहरोड के परिखरा में एक, सीयर ब्लाक के ससना में तीन, भिंडकुंड में एक, टेकनपुरा में एक पाजिटिव पाए गए। जबकि रसड़ा प्राइवेट बस स्टैंड पर एक, सिकंदरपुर थाना के चेतनाकिशोर में एक तथा भरथाव में एक पाजिटिव पाए गए। वहीं बांसडीह कोतवाली के मैरीटार में दो एवं नरही थाना के कोटवा नारायनपुर में दो संक्रमित पाए गए। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 712 मरीज हो गए हैं। जबकि नौ की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया। जिस प्रकार से शहर में कोरोना शहर में अपना पाव पसार रहा है और लोग अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब कोई भी घर कोरोना से अछूता नहीं रह पाएगा। आज नए मिले सभी मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed