फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A thief gang member arrested in raids

छापे में चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
A thief gang member arrested in raids
 पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियाें के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेजुरी पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरों का एक साथी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन



चोरी का खुलासा करते हुए सिकंदरपुर सीओ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खेजुरी पुलिस ने खेजुरी थाने के हथौज निवासी अजय राजभर पुत्र बिजुल राजभर के घर छापेमार कर उसे उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। उसके घर से लैपटाप, दो मोबाइल, दो एम्पली फायर, दो होम थियेटर, चार स्पीकर आदि सामान के साथ रसड़ा कस्बा से चोरी हुई यूपी डिस्कवर बाइक मिली है। जबकि दूसरा अभियुक्त खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह निवासी हसमुद्दीन पुत्र शरीफ भाई किसी दुर्घटना में घायल होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती है। गिरोह के अन्य दो साथी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बताया कि चोरी के आरोप में पकड़ा गया अजय राजभर डांसर भी है। जबकि उसके साथी हसमुद्दीन को बाइक चोरी में जेल भेजा जा चुका है। सभी अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। इनपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सीओ ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों द्वारा 11 दिसंबर 2015 को खेजुरी थाने के फिरोजपुर मोड़ चट्टी स्थित टेंट और साउंड की दूकान तथा कंप्यूटर की दूकान का ताला तोड़ लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया था। दूकान स्वामी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही थी। गिरफ्तार करने वालों में खेजुरी थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह, उपनिरीक्षक सुग्रीव चंद्रा, कांस्टेबिल हंसराज एवं प्रविंद्र यादव  मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed