Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A special alignment of Ravi Yoga and Swati Nakshatra on Diwali; Lakshmi Puja to be performed during four auspicious time slots (muhurtas).

Ballia News: दीपावली पर रवि योग और स्वाति नक्षत्र का विशेष संयोग, चार शुभ मुहूर्तों में होगा लक्ष्मी पूजन

Sat, 07 Nov 2026 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A special alignment of Ravi Yoga and Swati Nakshatra on Diwali; Lakshmi Puja to be performed during four auspicious time slots (muhurtas).
नगर के शहीद पार्क चौक में दीपावली पर्व के लिए खरीदारी करने निकले लोगाें के चलते लगा जाम।संवाद
बलिया। अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक दीपावली पर्व रविवार, आठ नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार दीपोत्सव पर रवि योग और स्वाति नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पर्व पर मां महालक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के अधिपति कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय के अनुसार, शास्त्रों में लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस लग्न में पूजन करने से घर-परिवार और व्यापार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दीपावली पर पूजा-अर्चना के लिए चार शुभ मुहूर्त निर्धारित हैं। पहला मुहूर्त दोपहर 1:23 से 2:54 बजे तक कुंभ लग्न में रहेगा। इस दौरान व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और बही-खातों का पूजन कर सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद शाम 5:28 से रात 8:02 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इसी अवधि में शाम 5:59 से 7:55 बजे तक वृषभ लग्न का विशेष संयोग बनेगा। इसे गृहस्थों के लिए मां लक्ष्मी की मुख्य पूजा का विशेष शुभ समय बताया गया है। वहीं, तंत्र साधना, विशेष अनुष्ठान और निशीथ काल में मां महाकाली की आराधना करने वाले साधकों के लिए रात 11:35 से 12:27 बजे तक सिंह लग्न रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि-विधान से करें मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन
डॉ. उपाध्याय के अनुसार, पूजन से पहले घर और प्रतिष्ठान की अच्छी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद पूर्व दिशा अथवा ईशान कोण में चौकी स्थापित कर उस पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं। चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित करें। इसके बाद कलश पूजन कर गंगाजल, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल, धूप, नैवेद्य, खील-बताशे आदि समर्पित कर विधि-विधान से पूजा करें।

दीपों से जगमगाएंगे घर-आंगन, सुख-समृद्धि की होगी कामना
दीपावली की शाम घर के कोने-कोने में मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा है। इस अवसर पर घी और तिल के तेल के दीपक प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। साथ ही श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। पूजा के अंत में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए मां महालक्ष्मी से परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed