फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A single digital X-ray machine bears the load of 200 patients; a two-hour wait is required for the test.

Ballia News: एक डिजिटल एक्सरे मशीन पर 200 मरीजों का भार, जांच के लिए 2 घंटे करना पड़ता है इंतजार

Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A single digital X-ray machine bears the load of 200 patients; a two-hour wait is required for the test.
जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बलिया। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन पर जांच कराने के लिए प्रतिदिन 200 सौ मरीज लाइन लगाते हैं। जांच के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की मांग है कि एक मशीन और लगाई जाए।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल के ओपीडी में करीब 1321 मरीज इलाज कराने पहुंचे। हड्डी रोग, फिजिशियन, हड्डी सहित अन्य विभागों के करीब तीन सौ से अधिक मरीजों को एक्सरे जांच चिकित्सक ने लिखी।
विज्ञापन

डॉक्टर इलाज शुरू करने से पहले एक्सरे जांच कराने की सलाह देते हैं। एक्सरे कक्ष के बाहर नौ बजे तक 40 से 50 लोगों की लाइन लगी थी। 11 बजे तक महिला पुरुष की अलग-अलग लाइन के अलावा गेट पर भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य जांचों में दोपहर दो बजे तक करीब 132 मरीजों की एक हजार से अधिक जांचें हुई। अस्पताल में आयुष व ईएमओ द्वारा एक मरीज को आठ से दस जांच लिखी जा रही हैं।
12 बजे के बाद आने वाले मरीज भीड़ होने के कारण मरीज निराश होकर निजी जांच केंद्रों पर जांच कराते हैं। धन के अभाव में मरीज दूसरे दिन लाइन में लग कर जांच कराते हैं। अस्पताल में रोजाना शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों व बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों के मरीज पहुंचते हैं। इनमें दुर्घटना में घायल, हड्डी टूटने, सीने के संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज शामिल हैं।

बैठने की भी नहीं है व्यवस्था: एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों व तीमारदारों को बैठने के लिए सिर्फ दो स्टील की कुर्सी लगाई गई हैं, जिस पर तीन से चार मरीज बैठते हैं। लंबी लाइन होने के कारण मरीज व तीमारदार गलियारे में जमीन पर बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। जहां बैठने की व्यवस्था है, वहां पंखा नहीं है, जिससे गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed