फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A sick innocent child stuck in the jam crossed the river by boat and reached the hospital

Ballia News: जाम में फंसा बीमार मासूम नाव से नदी पार कर पहुंचा अस्पताल, नहीं बच पाई जान, गांव में मातम

Sun, 20 Apr 2025 06:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 20 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

पानी पीते समय अचानक मासूम को हिंचकी आने लगी और सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन अस्पताल लेकर भागे तो हाइवे पर जाम मिला। रास्ता न मिलने पर नाव का सहारा लिया और अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में मातम है।

विज्ञापन
A sick innocent child stuck in the jam crossed the river by boat and reached the hospital
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पानी पीते समय खांसी और हिचकी आने से मासूम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने पहले अपने गांव में ही चिकित्सक को दिखाया। आक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के कारण कोटवा नारायणपुर से बक्सर जाने के लिए निकले। एनएच-31 पर जाम के कारण नाव से बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव वाले स्तब्ध हैं।गाजीपुर जिले के भांवरकोल थानाक्षेत्र के कनुआन गांव निवासी सूरज राजभर का तीन वर्षीय पुत्र सावन कुमार शनिवार शाम को गिलास से पानी पी रहा था। अचानक खांसी आ गई फिर उसे हिचकी आने लगी।
विज्ञापन


सावन को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कनुआन में आक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन आनन-फानन में बक्सर जाने के लिए घर से निकले। जब कोटवा नारायणपुर पहुंचे तो एनएच-31 पर जाम था। फिर गंगा तट पहुंच कर नाव से सावन को लेकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां आरती का रोते रोते बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि समय से इलाज मिल गया होता तो मासूम सावन बच सकता था। जाम के कारण गंभीर मरीजों को कही बाहर ले जाना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed