फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A short circuit caused a fire, reducing 26 bighas of wheat crop to ashes.

Ballia News: शार्टसर्किट से लगी आग, 26 बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 03 Apr 2026 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire, reducing 26 bighas of wheat crop to ashes.
गड़वार थाना के बहादुरपुर कारी में आग से जले गेंहू के खेत में खड़े पीड़ित किसान। संवाद
बलिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के शॉट सर्किट और अन्य कारणों से आग लगने से करीब 26 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। गड़वार थाना के बहादुरपुर कारी गांव में 12 से ज्यादा किसानों की फसल नष्ट हो गई। वहीं, बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत मधुकीपुर गांव में शार्टसर्किट से आग से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रतसर : गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव के उत्तर में शुक्रवार को आग से करीब 19 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने कई किसानों की फसल को चपेट में ले लिया। सूचना पर गांव के लोग दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी गड़वार हितेश कुमार, चौकी प्रभारी नीरज यादव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान युगुल किशोर यादव की सूचना पर पहुंचे लेखपाल वीरेंद्र यादव ने नुकसान का आकलन किया। आग से देवनाथ यादव, रामप्रवेश पासवान, बच्चालाल पासवान, नथुनी वर्मा, परशुराम वर्मा, रामाशंकर गुप्ता, अमर वर्मा, हीरा वर्मा, परमहंस वर्मा, कृष्णा चौहान, चंद्रेश्वर वर्मा, योगेंद्र चौहान आदि किसानों की फसल राख हो गई।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : तहसील क्षेत्र के दिलमन मधुकीपुर गांव में शार्ट सर्किट के कारण किसानों की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल जल गई। संजय पांडेय बबलू का पांच मंडा और लहरी सिंह की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर और ढीले तारों के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय झुलसी, गृहस्थी का सामान राख
दुबहर। कोतवाली थाना अंतर्गत शिवपुर दियर नंबरी, कृपा राय के डेरा गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में कई झोपड़ियां जल गईं। इसमें नकदी और अनाज भी जल गया। झोपड़ी में बंधे मवेशी झुलस गए हैं। रात करीब 8 बजे जब ग्रामीण खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी शिवजी यादव की झोपड़ी से धुआं निकलने लगा और आग बढ़ गई। झोपड़ी से निकलकर लोगों ने जान बचाई। शिवजी यादव ने बताया कि नकदी, अनाज, चारपाई और कपड़े जल गए।


गाय और दो पड़ियां झुलस गईं। गांव का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों सबमर्सिबल चलाकर पानी की व्यवस्था की और आग पर काबू पाया। सूचना पर शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी शिवचंद यादव पहुंचे। ग्राम प्रधान संजय यादव और लेखपाल अवनीश पांडे ने भी मुआयना किया। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को करकट, तिरपाल और अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed